logo

होटवार जेल के तत्कालीन जेल सुपरीटेंडेंट नपे, सीएम ने दी डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग की मंजूरी


होटवार जेल के तत्कालीन जेल सुपरीटेंडेंट नपे, सीएम ने दी डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग की मंजूरी
रांची:राजधानी रांची के  होटवार जेल के तत्कालीन जेल सुपरीटेंडेंट बेसरा निशांत रॉबर्ट पर गाज गिर गई है।अब इनके खिलाफ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग चलाई जाएगी। इस बाबत मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने  सहमति दे दी है। बेसरा निशांत रॉबर्ट पर आदेश का अनुपालन नहीं करने का आरोप है। बेसरा पर लगे आरोपों की जांच रिटायर्ड आइएएस विनोद कुमार कर रहे हैं।वही बेसरा निशांत से 15 दिनों के अंदर बचाव के लिए स्पष्टीकरण मांगा  है। आपको बता दें कि तत्कालीन जेल अधीक्षक होटवार बेसरा निशांत राबर्ट को दिसंबर में अपने कार्यो के साथ धनबाद मंडल जेल का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।लेकिन उन्होंने जेल का प्रभार लेने में असमर्थता जतायी थी। और कहा था कि धनबाद जेल काफी संवदेनशील है।उन्हें विभागीय कार्यों के केस के लिए कई बार कोर्ट भी जाना पड़ता है।रांची जेल में भी काफी कार्य हैं।

Subscribe Now