BREAKING NEWS

logo

सिर्फ मुसलमानों के लिए काम करती है कांग्रेस:रामकृपाल


सिर्फ मुसलमानों के लिए काम करती है कांग्रेस:रामकृपाल

पटना।भाजपा नेता और पाटलिपुत्रा से उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने देश में 60 वर्षों तक केंद्र और राज्य में शासन किया है। इस दौरान लूट, आतंकवाद, नक्सली और भ्रष्टाचार से देश परेशान था।
पीएम के कुशल नेतृत्व के कारण देश की अर्थव्यवस्था पांचवी स्थान पर पहुंचा है। कांग्रेस की चालाकी है देश के लोगों की कमाई को लूटना। सिर्फ मुसलमान को आम लोगों का हक देने की तैयारी में है कांग्रेस।अररिया और मुंगेर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वेब सीरीज पंचायत के एक डायलॉग के अंदाज में तंज कसा है।तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, 'दो चरणों के चुनावों के बीच ही प्रधानमंत्री जी ने अबकी बार 400 पार का नारा लगाना बंद कर दिया है। देख रहे हो ना विनोद?'

Subscribe Now