BREAKING NEWS

logo

नीट यूजी पेपर लीक मामले में अब तक 13 की गिरफ्तारी -दनियावां में रटाया गया था छात्रों को प्रश्न और उत्तर


नीट यूजी पेपर लीक मामले में अब तक 13 की गिरफ्तारी

-दनियावां में रटाया गया था  छात्रों को प्रश्न और उत्तर

पटना।नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में शास्त्रीनगर थाने की पुलिस अब तक 13 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इस पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड नालंदा का रहने वाला संजीव सिंह उर्फ संजीव मुखिया ने इस फर्जीवाड़े का अड्डा पटना मुख्यालय से 15 किलोमीटर और मुख्य सड़क से 2.5 किमी दूर एक दो तल्ले के घर में बनाया था।इस घर के मालिक प्रशांत रंजन दनियावां के रहने वाले है। संजीव के कहने पर ही इस पूरे कांड को करने के लिए शहर से दूर एकांत में इस मकान को बनाया गया था। इस मकान को इस मामले में गिरफ्तार सिकंदर ने किराए पर लिया था।इसी मकान में निचले तल्ले पर बने दो कमरों में 25 छात्रों को प्रश्न और उसका उत्तर रटवाया गया था। यहीं से पुलिस को जले हुए प्रश्नपत्र बरामद हुआ था। संजीव मुखिया के कहने पर रविवार की सुबह इसे जलाने कि कोशिश की गई थी।

Subscribe Now