BREAKING NEWS

logo

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची रांची, चेंबर की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी और महिला सम्मेलन में होंगी शामिल


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची रांची, चेंबर की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी और महिला सम्मेलन में होंगी शामिल
रांची :  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को रांची पहुंची।रांची एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। निर्मला सीतारमण झारखंड विषय पर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल होंगी। साथ ही कार्निवाल में आयोजित महिला सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी। इधर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री और स्टेकहोल्डर्स के बीच संवाद होने से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना बनेगी और उद्यमियों का प्रोत्साहन होगा। उन्होंने कहा कि बैठक का आयोजन आचार संहिता के अनुसार ही संपन्न कराया जाएगा ताकि प्रशासन को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Subscribe Now