BREAKING NEWS

logo

लोस चुनाव : उप्र की दो सीटों पर प्रचार करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे



लखनऊ,। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 मई को उत्तर प्रदेश आ रहे है। उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों महाराजगंज और बांसगांव में लोकसभा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।


कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 मई को उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी का प्रचार करने पहुंचेंगे। 14 मई को अपराह्न 12 बजे मल्लिकार्जुन खरगे की महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में जनसभा तय की गयी है। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में जनसभा होगी।

इसी दिन अपराह्न तीन बजे के करीब बांसगांव लोकसभा में कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी सदल प्रसाद के समर्थन में मल्लिकार्जुन खरगे जनसभा को सम्बोधित करेंगे। कांग्रेस के पदाधिकारियों का मानना है कि गोरखपुर के नजदीक की दोनों लोकसभा सीटों पर मल्लिकार्जुन खरगे के चुनाव प्रचार से दूसरी सीटों पर भी असर होता दिखेगा।

कांग्रेस प्रत्याशी के लिए अखिलेश करेंगे प्रचार

बहुजन समाज पार्टी पर आक्रामक हो चुके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बाराबंकी लोकसभा सीट पर कार्यक्रम लगाया गया है। 12 मई को कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में अखिलेश यादव एक जनसभा करेंगे। यह जनसभा बाराबंकी सदर में आयोजित होगी।

Subscribe Now