BREAKING NEWS

logo

धनबाद से अनुपमा सिंह, गोड्डा से दीपिका पांडे और चतरा से केएन त्रिपाठी होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी


धनबाद से अनुपमा सिंह, गोड्डा से दीपिका पांडे और चतरा से केएन त्रिपाठी होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी 
रांची: कांग्रेस ने झारखंड के तीन। लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। गोड्डा से दीपिका पांडे सिंह, चतरा से केएन त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है। आपको बता दें कि गोड्डा सीट के लिए प्रदीप यादव भी रेस में शामिल थे परंतु कांग्रेस दीपिका पांडेय पर भरोसा जताया है। वही बेरमो से विधायक जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को धनबाद से प्रत्याशी बनाया है। वहीं डाल्टेनगंज से कांग्रेस के विधायक रहे केएन त्रिपाठी को चतरा का प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने मनोज यादव को चतरा से प्रत्याशी बनाया था।  इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस ने अपने कोटे में मिले 7 सीटों में से कुल 6 पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब कांग्रेस को सिर्फ रांची सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान करना है।

Subscribe Now