BREAKING NEWS

logo

बिहार में 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा बारिश-आंधी को लेकर मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी


बिहार में 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

बारिश-आंधी को लेकर मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी

पटना।बिहार में गर्मी के तेवर अभी बेहद सख्त हैं। इस सीजन में अब तक का सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पूरा राज्य लू के आगोश में रहा उत्तर से दक्षिण पूरा बिहार लू के चलते हीट आइलैंड में तब्दील हो गया।लू के साथ कुछ जगहों पर खतरनाक लू (सीवियर हीट वेव )भी दर्ज की गयी है। राज्य में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।पछुआ की तपिश का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राज्य में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से चार से साढ़े सात डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।एकदम शुष्क इस हवा के गर्म झौकों की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया।दोपहर में कुछ समय के लिए जन-जीवन ठहर सा गया।बिहार में सर्वाधिक उच्चतम तापमान शेखपुरा में 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा औरंगाबाद में 43.7, गोपालगंज में 43.5, गया, खगड़िया और नवादा में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बांका में उच्चतम तापमान 42.7 , रोहतास, भोजपुर और जमुई उच्चतम तापमान में 42.6 , नालंदा में 42.2 और पटना में पटना में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. किशगंज और अररिया को छोड़ कर शेष रह गये सभी जिलों में उच्चतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। आइएमडी ने 27 अप्रैल को भी हीट वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर उत्तरी बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार की कमोबेश यही स्थिति रहने के आसार हैं।पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ एक इलाकों में आंधी-पानी की नौबत पैदा हो सकती है। खासतौर पर उत्तर पश्चिमी बिहार में पूर्वी चंपारण, दक्षिण-पश्चिमी बिहार में रोहतास और भभुआ में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की आशंका है।

Subscribe Now