BREAKING NEWS

चोरी के आरोप में बंद कैदी छपरा सदर अस्पताल से फरार

चोरी के आरोप में बंद कैदी छपरा सदर अस्पताल से फरार

सारण। सदर अस्पताल से आज सुबह एक लापरवाही का मामला सामने आया है।पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भर्ती चोरी का आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

फरार आरोपी उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के पंडितपुर का पुरवा गांव निवासी आदेश कुमार पांडे है।

आदेश कुमार पांडे को हाल ही में हरिहरनाथ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। न्यायिक हिरासत में भेजने के दौरान तबीयत बिगड़ने शरीर में कंपन पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह उसने शौचालय जाने की बात कही और पुलिसकर्मियों की नजर बचाकर अस्पताल परिसर से भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक अमरजीत कुमार और जेलर अरविंद कुमार सदर अस्पताल पहुंचे दोनों अधिकारियों ने कैदी वार्ड का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Subscribe Now