BREAKING NEWS

भोजन की दुकान में लगी भीषण आग, सियालदह स्टेशन के बाहर अफरा-तफरी

भोजन की दुकान में लगी भीषण आग, सियालदह स्टेशन के बाहर अफरा-तफरी

कोलकाता। सप्ताह के पहले कार्य दिवस सोमवार सुबह 9.15 बजे सियालदह रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर स्थित एक भोजन दुकान में अचानक आग लगने से यात्रियों और राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते पूरे इलाके में घना काला धुआं फैल गया। सुबह के व्यस्त समय में हुई इस घटना से स्टेशन परिसर में काफी देर तक दहशत का माहौल रहा।

शुरुवाती जानकारी अनुसार, सियालदह दक्षिण शाखा के प्रवेश द्वार के पास स्थित भोजन दुकान (सियालादह फूड प्लाजा) से सोमवार सुबह अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ ही देर में धुआं तेजी से बढ़ गया और पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। घने काले धुएं के कारण दमकलकर्मियों को आग के स्रोत तक पहुंचने में कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ा। दमकलकर्मियों ने आग के स्रोत का पता लगाकर उसे बुझाने का काम शुरू किया।

घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल और कोलकाता पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसी बड़ी अव्यवस्था को रोकने के लिए घटनास्थल को घेर लिया गया और यात्रियों तथा आम लोगों को आग वाले स्थान से दूर किया गया।

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि भोजन केंद्र की रसोई में आग लगी होगी। बिजली के तारों में खराबी को भी संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल दमकलकर्मी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। आग से किसी के हताहत होने की सूचना अभी नहीं है।

Subscribe Now