दरवाजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की हत्या से दहला गांव

दरवाजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की हत्या से दहला गांव
सीवान : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में शनिवार की रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे अपराधियों ने दरवाजे पर पहुंच एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी नसरुल्लाह अंसारी के 23 वर्षीय पुत्र बुलेट अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इधर घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह नौतन जगदीशपुर मार्ग को जाम कर एसपी को बुलाने के मांग कर रहें हैं।

परिजनों ने बताया कि बुलेट अंसारी शनिवार की रात अपने घर के दरवाजे पर मौजूद था। इसी दौरान दर्जनों की संख्या में युवक वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से बुलेट अंसारी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए उसे पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Subscribe Now