सोनीपत में 27 पदक विजेताओं का हुआ सम्मान, वुशु खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सोनीपत में 27 पदक विजेताओं का हुआ सम्मान, वुशु खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सोनीपत। जिला

विद्यालय वुशु चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल, खरखौदा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन

करते हुए विभिन्न भार वर्गों में कुल 27 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों

की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस

दौरान द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित ओम प्रकाश दहिया, प्रधानाचार्या दया दहिया,

एकेडमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया, वुशु प्रशिक्षक विनोद गुलिया, साई खेलो इंडिया वुशु

प्रशिक्षक दिवस कटारिया तथा पिंकी पीटीआई ने खिलाड़ियों का पुष्पमालाएं पहनाकर और मिठाई

खिलाकर सम्मान किया।

अंडर-19

वर्ग में अजय, जतिन, परवीन, शुभम, यशबीर, सुदर्शन, देव, हर्षित, चिराग, लक्ष्य, ज्योति,

अन्नू और निशु ने स्वर्ण पदक जीते। कार्तिक और सुमित ने रजत, जबकि शिवम ने कांस्य पदक

हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में आर्यन (45 किग्रा), हिमांशु, दीपांशु, राहुल, आर्यन

(60 किग्रा), आदित्य, अमन, हितेश, वंश, निधि और यशिका ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

ओम प्रकाश

दहिया ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि शिक्षा और खेल के

माध्यम से श्रेष्ठ नागरिक तैयार करना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में आधुनिक खेल

सुविधाएं, अनुभवी एवं एनआईएस प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के

खेलो इंडिया केंद्र के माध्यम से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की

तैयारी कराई जाती है। डॉ. सुबोध दहिया ने कहा

कि शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल विद्यार्थियों

में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करते हैं।

Subscribe Now