BREAKING NEWS

LPG Gas New Rule: सिलेंडर बुकिंग के लिए अब OTP नहीं, बायोमेट्रिक जरूरी - सरकार का बड़ा ऐलान

LPG Gas New Rule: सिलेंडर बुकिंग के लिए अब OTP नहीं, बायोमेट्रिक जरूरी - सरकार का बड़ा ऐलान
देश के करोड़ों LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू LPG पर सब्सिडी के नियमों में संशोधन किया है। अब सब्सिडी के साथ सिलेंडर बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार के मुताबिक जिन ग्राहकों ने अभी तक यह वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उनकी गैस सप्लाई बंद नहीं होगी, लेकिन उन्हें सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा। नए नियम के अनुसार 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल की बुकिंग के लिए BAA पूरा होना जरूरी होगा। अगर आपका वेरिफिकेशन पूरा है तो आप पहले की तरह ही सब्सिडी वाले रेट पर सिलेंडर बुक कर सकेंगे। 


लेकिन जिनका BAA पेंडिंग है, उन्हें सब्सिडी के साथ बुकिंग के लिए पहले प्रमाणीकरण कराना होगा। बिना इसके उन्हें बाजार मूल्य पर सिलेंडर लेना पड़ेगा। सरकार ने साफ किया है कि कनेक्शन बंद नहीं होगा, सिर्फ सब्सिडी रुकेगी। इस समय करीब 210 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दी जा रही है, जो BAA न कराने पर रोक दी जाएगी। मंत्रालय का कहना है कि इस कदम का मकसद फर्जी, डुप्लीकेट और अपात्र कनेक्शनों की पहचान करना है। कई जगह घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और फैक्ट्रियों में किया जा रहा है। बायोमेट्रिक से यह दुरुपयोग रुकेगा और सब्सिडी सिर्फ असली हकदार तक पहुंचेगी। 19 सितंबर 2026 तक देश के 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू उपभोक्ता यानी 89.9% लोग अपना BAA पूरा करा चुके हैं। बाकी करीब 10% उपभोक्ताओं को अभी भी ये काम कराना बाकी है। 


सरकार ने वेरिफिकेशन के लिए तीन विकल्प दिए हैं। डिलीवरी के समय जब गैस वाला सिलेंडर लेकर आए, तो उसके पास मौजूद मशीन पर अंगूठा लगाकर वेरिफिकेशन कर सकते हैं। एजेंसी पर जाकर अपने नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर जाकर बायोमेट्रिक करा सकते हैं। घर बैठे ऐप से इंडेन ग्राहक IndianOil ONE, भारत गैस ग्राहक HelloBPCL और HP गैस ग्राहक HP PAY ऐप से सेल्फ e-KYC कर सकते हैं। जिन लोगों का पहले से वेरिफिकेशन हो चुका है, उन्हें दोबारा कराने की जरूरत नहीं है।  साथ ही सिलेंडर बुकिंग के लिए नए नंबर और डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) को भी अनिवार्य किया गया है। बुकिंग सिर्फ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही होगी और डिलीवरी के समय 4 या 6 अंकों का कोड बताना होगा।


त्योहारी सीजन में ठग सक्रिय हैं। सरकार ने चेतावनी दी है कि कोई भी गैस एजेंसी फोन पर OTP या लिंक भेजकर e-KYC नहीं कराती। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और OTP शेयर न करें। तो अगर आप चाहते हैं कि आपकी सब्सिडी जारी रहे, तो 1 अक्टूबर से पहले अपना BAA स्टेटस जरूर चेक कर लें।

Subscribe Now