logo

गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा, खादगढ़ा बस स्टैंड से दो महिला सहित चार गिरफ्तार


गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा, खादगढ़ा बस स्टैंड से दो महिला सहित चार गिरफ्तार 
रांची: गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड से दो महिला सहित चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। चारों तस्कर ओडिशा के गंजम जिले से लगभग 50 किलो गांजा लेकर रांची, बनारस होते दिल्ली जाने वाले थे।  उससे पहले ही चारों को रांची पुलिस ने दबोच लिया  सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि रांची एससपी को सूचना मिली थी कि ओडिशा से रांची आने वाले एक बस में सूटकेस में भरकर गांजा आ रहा है।  इसके बाद लोअर बाजार थाने और खादगढ़ा टीओपी की टीम ने सिटी डीएसपी के नेतृव में ओडिशा से रांची आने वाले सभी बसों की चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान एक बस से पुलिस को देख दो महिला तेजी के साथ हाथ मे एक एक सूटकेस लेकर फरार होने लगीं। हालांकि मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया वही  अन्य तस्कर भी पकड़े गए। गिरफ्तार  आरोपियों यूपी के गाजियाबाद जिले के केशव कुंज निवासी सुमित कुमार, गौतमबुद्ध नगर जिले के दीप बिहार छपरौल निवासी अंजना सिंघल, बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सुकना निवासी दीप राई और मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित मुलतानी डंडा निवासी सुषमा का नाम शामिल है।

Subscribe Now