BREAKING NEWS

logo

समस्तीपुर में गरजे तेजस्वी यादव,कहा- भाजपा संविधान को बदलना चाहती है,लोगों को किया अलर्ट


समस्तीपुर में गरजे तेजस्वी यादव,कहा-
भाजपा संविधान को बदलना चाहती है,लोगों को किया अलर्ट
समस्तीपुर। राजद नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने वायदों को पूरा नहीं किया है। यह सरकार पिछले 10 वर्षों से जनता को ठग रही है। वे मंगलवार को पटोरी में आयोजित चुनावी सभा को पटना से मोबाइल पर संबोधित कर रहे थे। हेलीकॉप्टर खराब होने के कारण यहां नहीं पहुंचे। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को बदलने की साजिश रच रही है। यह सरकार आरक्षण पर भी खतरा उत्पन्न करने वाली है, इसलिए सभी मतदाता सचेत होकर मोदी सरकार को उखाड़ फेंके। इस बार भाजपा का पूरी तरह सफाया होने वाला है। तेजस्वी ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो 500 रुपये में गैस सिलेंडर और एक करोड़ बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा प्रतिमाह 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने 17 महीने के अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता को विजयी बनाने का लोगों से आह्वान किया।सभा की अध्यक्षता राजेश्वर महतो और संचालन प्रखंड राजद अध्यक्ष सुरेश राय व सदानंद राय ने किया। सभा को प्रत्याशी आलोक मेहता सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।मौके पर विजय यादव, रोमा भारती, पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गागनीन, विजय साहू, पुष्पा सहनी, डा. अशरफ इमाम, वंशी महतो, अनिता राय, विनोद राय, अनिल सहनी, अशोक वर्मा, मनोज कुमार सुनील आदि थे।

Subscribe Now