Rashtriya Sagar

उपायुक्त ने श्रावणी मेला को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक


उपायुक्त ने श्रावणी मेला को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

 गोड्डा : बासुकिनाथ में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव की पूर्व तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। मंदिर के प्रशासनिक सभागार में संपन्न हुई इस बैठक में जिला एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। मौके पर उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को मेला पूर्व तमाम तैयारियों को मिशन मोड में करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेला के दौरान बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई नहीं हो इसे सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्धारित अवधि के भीतर सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया । कहा कि इसके लिए सभी विभाग आपसी तालमेल स्थापित कर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें। उन्होंने बिजली विभाग को मेला क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ  संपूर्ण मेला क्षेत्र एवं रूट लाइन में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था और चौक चौराहों से सड़क पार कर रहे बिजली तारों को दुर्घटना रहित बनाने का आदेश दिया। उन्होंने बिजली व्यवस्था की बहाली में कोई बाधा उत्पन्न ना हो उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने की बात कही तथा  आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मर एवं रिजर्व ट्रांसफार्मर लगाए जाने का निर्देश दिया उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से 1 जुलाई तक मेला क्षेत्र में पर्याप्त शौचालय एवं पेयजल की सुविधा की गारंटी सुनिश्चित करने एवं दर्शनिया टीकर में सभी सुविधाओं की व्यवस्था करने के साथ नगर पंचायत को मेला संबंधित सभी कार्य पूरा करने , मरम्मत के लायक नहीं रहे यात्री शेड को जमींदोज करने एवं बासुकीनाथ आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सकारात्मक संदेश के साथ घर वापसी हो इस कार्य के लिए मेला क्षेत्र को गंदगी मुक्त बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की शिकायतों के मद्देनजर कंट्रोल रूम बनाने एवं संपर्क नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।

Subscribe Now