यूपीटीईटी-2026 परीक्षा में शामिल हाेने वाले शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश

यूपीटीईटी-2026 परीक्षा में शामिल हाेने वाले शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 में शामिल होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलाें में कार्यरत शिक्षकों को विशेष अवकाश स्वीकृत करने का फैसला लिया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आदेश जारी कर अमल करने के लिए कहा है।

मंगलवार को जारी किए गए इस आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को यूपीटीईटी-2026 परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक शामिल होंगे। इसे देखते हुए शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को परीक्षा तिथियों के लिए विशेष अवकाश देने का निर्णय लिया गया है। शासन की ओर से शिक्षा निदेशक (बेसिक) को निर्देशित किया गया है कि इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। इस आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव तथा सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भी भेजी गई है।

Subscribe Now