Rashtriya Sagar

शहीदों की याद में रखा गया दो मिनट का मौन


शहीदों की याद में रखा गया दो मिनट का मौन


लोहरदगा,30 जनवरी । मंत्रिमण्डल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के निदेश पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस के मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया।

मौके पर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, अनुमण्डल दण्डाधिकारी अमित कुमार समेत जिला स्तरीय पदाधिकारीगण व कर्मीगण उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Subscribe Now