दुमका,। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिमल
प्रसाद सिंह ने गुरुवार को एकेडमिक ब्लॉक पहुंचकर शिक्षकों के साथ गुरुवार
को अनौपचारिक बैठक की। बैठक कर कुलपति डॉ सिंह ने शिक्षकों से
विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में बातचीत की।
मालूम
हो कि विश्वविद्यालय के कई विभागों में पीजी सेमेस्टर-4 एवं 2 के
छात्र-छात्राओं के आंतरिक मूल्यांकन एवं शोध प्रबंध का कार्य चल रहा है।
कुलपति ने उपस्थित विभागाध्यक्षों से इसकी जानकारी ली। बातचीत के दौरान
कुलपति डॉ सिंह ने कहा कि पुस्तक क्रय के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने
प्रत्येक विभाग को 50 हजार रुपये आवंटित किए जाएंगे।











131.jpg)
