Rashtriya Sagar

प्रधान जिला जज ने किया लोहरदगा मंडल कारा का निरीक्षण


प्रधान जिला जज ने किया लोहरदगा मंडल कारा का निरीक्षण



 
लोहरदगा,। जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने गुरुवार को मंडल कारा लोहरदगा का निरीक्षण किया । उनके साथ सीजेएम कृष्णकांत मिश्रा एवं डालसा सचिव राजेश कुमार भी उपस्थित थे ।

पीडीजे ने मंडल कारा में संसीमित बंदियों से बातचीत कर उनके समस्याओं को सुना और कई वार्डों का निरीक्षण भी किया। जेलर सुबोध कुमार ने बताया कि 30 मई तक मंडल कारा में कुल 260 कैदी बंद हैं । इमें 246 पुरुष कैदी, एवं 14 महिला कैदी हैं । 32 सजायाफ्ता कैदी भी हैं, जिनका चार जून के बाद होटवार जेल में स्थानांतरण किया जाना है। मंडल कारा में 228 विचाराधीन कैदी हैं ।

पीडीजे ने बढ़ते हुए गर्मी को देखते हुए पीने का पानी एवं पंखों के समुचित व्यवस्था पर जोर दिया । पीडीजे ने शौचालय, स्नानागार, डिस्पेंसरी आदि जगहों पर स्वच्छता एवं सफाई को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया । साथ ही साथ हाई मास्क लाइट को जल्द से दुरूस्त करने का भी निर्देश दिया । डालसा सचिव ने यह जानकारी दी की एलएडीसीएस के पैनल अधिवक्ता बीच-बीच में मंडल कारा आते रहते हैं और कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुलझाते रहते हैं ।

Subscribe Now