रांची,
13 जनवरी नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह चौक और मौलाना आजाद
कॉलोनी के मुख्य गेट के बीच एक बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे
उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं। स्थानीय
लोगों ने कहा कि बाइक सवार बाएं साइड से जा रहा था। सवारी उठाने के क्रम
में ओवरटेक करने के कारण यह हादसा हुआ है।
इंस्पेक्टर सुनील तिवारी
ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के
लिए रिम्स भेजा गया है। युवक की पहचान अब तक नहीं हुई है। पुलिस
जांच-पड़ताल कर रही है।
रांची में बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत











131.jpg)
