दुमका। जिले के जामा थाना क्षेत्र के करैहिया गांव में एक
नवविवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से झूलता मिला। सूचना पर पुलिस
मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार
अझोला कुमारी (20) की शादी दो माह पूर्व करैहिया गांव के राजकुमार से हुई
थी। पति राजकुमार की पूर्व में भी शादी हुई थी, जिससे उसको कोई बच्चा नहीं
था। अंततः बीते होली के समय उसने जामा थाना क्षेत्र के मुसवाचक गांव के
उचित मुसुप की बेटी से दूसरी शादी रचा लिया था।
मृतका के पिता उचित
मुसुप ने आरोप लगाया है कि दहेज के कारण उसकी बेटी की हत्या कर शव को
फांसी के फंदे से लटका दिया गया है। मामले में थाना प्रभारी अजीत कुमार ने
बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम
कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का लिखित बयान आने पर आगे की
कार्रवाई की जायेगी।
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव











131.jpg)
