BREAKING NEWS

गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा टला: SDRF ने बचाई जान .....

गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा टला: SDRF ने बचाई जान .....
हरिद्वार(गोपाल रावत) गंगा दशहरा के पावन पर्व पर  एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरियाणा के झज्जर निवासी 45 वर्षीय टीनू कुमार, पुत्र महावीर सिंह, हर की पौड़ी पर गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में बह गया। नशे की हालत में स्नान कर रहे टीनू कुमार बहते हुए हाथी पुल के पास लगी सुरक्षा जंजीर पर जाकर लटक गया। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात SDRF टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। जवानों ने बेहद सतर्कता और सूझबूझ दिखाते हुए जंजीर पर लटके व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला।  रेस्क्यू के बाद टीनू कुमार को भविष्य में नशे की हालत में गंगा में न उतरने की सख्त हिदायत दी गई। व्यक्ति को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Subscribe Now