देहरादून। राज्य की सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने एक शिकायत पर साेमवार काे एक कांस्टेबल को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
सतर्कता विभाग काे टोल फ्री नंबर 1064 पर सरकारी खनन पट्टे से आरबीएम निकालकर स्थानीय स्टोन क्रेशर तक परिवहन का कार्य करने वालेने शिकायत की थी कि थाना बेतालघाट, जनपद में तैनात कांस्टेबल दीपक सिंह आरबीएम परिवहन में अनावश्यक रोकटोक कर चालान और वाहन सीज कराने का भय दिखाकर रिश्वत की मांग कर रहा है।
इस पर सतर्कता विभाग ने प्राथमिक जांच में आरोप सही पाया और थाना सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी ने ट्रैप टीम का गठन किया गया। इस टीम ने आज कांस्टेबल दीपक को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपित दीपक मूल रूप से बिलहरी, चकरपुर थाना कोतवाली खटीमा, जनपद का निवासी है।
सतर्कता विभाग ने लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
खनन वाहनाें से वसूली करते कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार
May 25 2026 12:20PM
2 मिनट का रीड
326416
14





