Rashtriya Sagar

विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने पुराना सदर अस्पताल का किया निरीक्षण


विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने पुराना सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

 जामताड़ा : गुरुवार को  जामताड़ा  विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी  ने जामताड़ा पुराना सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने पिछले दिनों वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जामताड़ा सदर अस्पताल धूप में जाते हुए देखा था ।  इस गर्मी के समय सदर अस्पताल जाकर वैक्सीन लेने में बुजुर्गों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है । नया सदर अस्पताल शहर से 5 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर है जहां जाने के लिए निजी वाहन ही एकमात्र विकल्प है । शहर के गरीब गुरुओं के लिए सदर अस्पताल जाकर वैक्सीन लेना इस गर्मी में बहुत ही कठिन कार्य है । ऐसे में विधायक ने स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए जामताड़ा शहर वासियों के लिए जामताड़ा के पुराना सदर अस्पताल में वैक्सीन ओपीडी खुलवाने का कार्य किया । अब शहर के लोग जामताड़ा के पुराने सदर अस्पताल में भी जाकर वैक्सिन ले सकते हैं । वहां पर इस गर्मी के समय लोगों को कठिनाई को देखते हुए जामताड़ा के सिविल सर्जन से बात करके उन्होंने तुरंत लोगों को बैठने की व्यवस्था करवाने को कहा । विधायक ने कहा एक भी व्यक्ति वैक्सीन लेने से छूटे नहीं और लोगों को हर सुविधा मुहैया करवाया जाए ।

Subscribe Now