लोहरदगा,
30 जनवरी । सेना भर्ती कार्यालय, रांची ने आज भर्ती प्रक्रिया की
जानकारी देने के लिए लोहरदगा नगर भवन में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम
का शुभारंभ उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि भारतीय सेना में भर्ती होना देश
की सेवा के लिए एक बेहतर मौका होता है। जो भारतीय थल सेना में जाना चाहते
हैं उनके लिए आज यह कार्यक्रम रखा गया है। सेना में आप जाकर अपने समाज,
जिला व राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं। आप सभी में प्रतिभा है और आपका
भविष्य उज्ज्वल है।
कार्यक्रम में सेना भर्ती कार्यालय ने क्विज व
प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भारतीय सेना से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी।
कर्नल विकास भोला ने अग्निवीर स्कीम के जरिये सेना में बहाली की प्रक्रिया,
अभ्यर्थी की योग्यता, आवेदन की प्रक्रिया, सेवाकाल के दौरान मिलने वाले
लाभ आदि की जानकारी दी। क्विज में सही जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को
सम्मानित किया गया। सेना भर्ती कार्यालय ने उपायुक्त को स्मृति चिह्न
प्रदान किया।
इस मौके पर कई लोग मौजूद थे
लोहरदगा में सेना भर्ती प्रक्रिया की दी जानकारी











131.jpg)
