Rashtriya Sagar

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने की खुदकुशी


पत्नी से झगड़े के बाद पति ने की खुदकुशी

खूंटी । तोरपा थाना क्षेत्र के सिरम टोली निवासी कृष्णा स्वांसी (26) ने घर में फंदे से लटक कर

खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम कृष्णा और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था । इस पर उसकी पत्नी ने अपने भाइयों को बुलवा लिया और दोनों भाइयों ने कृष्णा की जमकर पिटाई कर दी। इससे उसका हाथ टूट गया। अस्पताल में उसके हाथ में प्लास्टर लगाया गया था। इस बात को लेकर कृष्णा काफी दुखी था। रविवार को दिन में भी पति-पत्नी में कहासुनी हुई और रात को कृष्णा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार को घटना की सूचना मिलते ही तोरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया।

Subscribe Now