सिमडेगा,। पुलिस ने चार लोगों को भारी मात्रा में गांजा के साथ
गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में शशांक मिश्रा, उदय प्रसाद मेहता,
श्रधाकर नायक उर्फ साधु दादा एवं सुदाम मल्लिक शामिल हैं।
सिमडेगा
पुलिस ने आज बताया कि शनिवार को जानकारी मिली थी कि एक अंतर्राज्यीय गिरोह
द्वारा सिमडेगा के रास्ते भारी मात्रा में गांजा का परिवहन किया जा रहा है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान
सफेद रंग के एक वाहन से 154.910 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस प्रकरण
में संलिप्त चार व्यक्तियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार सभी आरोपितों ने झारखण्ड, बिहार एवं अन्य राज्यों में गांजा की
तस्करी करने की बात को स्वीकार किया है।
सिमडेगा में नशे के चार सौदागर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद











131.jpg)
