Rashtriya Sagar

तालझारी में घर-घर हो रहा स्वास्थ्य सर्वेक्षण


तालझारी में घर-घर हो रहा स्वास्थ्य सर्वेक्षण

साहेबगंज /तालझारी : जिला प्रशासन के निर्देशानुसार तालझारी प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सुरक्षित करने को लेकर प्रखंड प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया जा रहा है।  यहां तालझारी बीडीओ साइमन मरांडी की देखरेख में स्वास्थ्य सहिया व आगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच कर लोगों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके तहत प्रखंड की करणपुरा पंचायत के करणपुरा गांव में लोगों का टेंपरेचर व ऑक्सीजन लेबल की जांच के साथ अन्य जानकारी लेकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य संबंधित डाटा एकत्रित किया गया। वहीं टीम का जायजा लेने बीडीओ साइमन मरांडी करणपुरा गांव पहुंचे उन्होंने बताया कि फील्ड टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। अगर कोई व्यक्ति कोरोना संदिग्ध पाया जाता है, तो उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग की नजदीकी मुख्यालय के पास स्वास्थ्य जांच व उपचार के लिए भेजा जाऐगा। साथ ही बताया कि गांव में घर-घर जाकर सर्वे का आज से कार्य शुरू किया गया है और परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। परिवार में किसी को कोरोना के लक्षण जैसे सिर दर्द, बुखार, सूखी खासी, बदन दर्द के बारे में जानकारी ली जा रही है। साथ ही सहिया व सेविकाओं द्वारा घर-घर में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु घरेलू उपाय भी बताया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को बुखार, सर्दी, सिर दर्द व सास लेने में कठिनाई हो, तो सीएचसी व प्रखंड प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी जा रही है। साथ ही कोरोना जाच व वैक्सीन लेने के लिए भी ग्रामीणों को अपील किया जा रहा है। सर्वेक्षण कार्य को सफल बनाने में ग्राम प्रधान भागो किस्कु, सेविका बलेनदीना मरांडी, सेविका नोमी हेंब्रम, पारा शिक्षक दीपक कुमार मोदी सहित अन्य शामिल थे।

Subscribe Now