गोड्डा गोड्डा पुलिस ने 63.45 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार
आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में विकास हजारी, राजन
कुमार, दीपक कुमार त्यागी और अंशुल कुमार का नाम शामिल है। सभी आरोपित
गोड्डा जिले के टाउन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपितों के पास से
63.45 ग्राम ब्राउन शुगर, सिगरेट, माचीस, डिजिटल वेट मशीन सहित अन्य सामान
पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गोड्डा पुलिस एसपी के
निर्देश पर नशाखोरी के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में
गुप्त सूचना पर सरोतिया बगीचा गांव में छापामारी कर ब्राउन शुगर एवं अन्य
सामग्री के साथ विकास हजारी, राजन कुमार, दीपक कुमार त्यागी एवं अंशुल
कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार
आरोपितों ने बताया कि वह ब्राउन शुगर का कारोबार करते हैं। बंगाल के कालीचक
से खरीद कर गोड्डा में सप्लाई का काम करते हैं। इस कारोबार में कई अन्य
लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है, जिनकी तलाश में संभावित
ठिकाने पर छापामारी की जा रही है।
इसके अलावा गुप्त सूचना पर रात्रि
गश्ती के दौरान टाउन थाना क्षेत्र स्थित दुमका-रामगढ रोड से आते हुए एक
पिकअप गाड़ी को पकड़ा। उसमें अंग्रेजी शराब लदी थी।
गोड्डा में 63.45 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपित गिरफ्तार











131.jpg)
