ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर एवं उपायुक्त रामनिवास यादव ने आला अधिकारियों के साथ बरहरवा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा
साहेबगंज: ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, उपायुक्त राम निवास यादव ने जिले के आला अधिकारियों के साथ मंगलवार को पिछले दिनों आए याश तूफान से प्रभावित बरहरवा प्रखंड के ग्रामीण इलाकों का दौरा किया ग्रामीण विकास मंत्री और उपायुक्त ने बरहरवा प्रखंड के गुमानी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में हरिहरा, अंधरकोठा आम बगान, चांदघाट, श्रीकांत पाड़ा, जमालपुर, लिचिबगान, अब्दुल्लापुर, हस्तिपाड़ा, जुहीबोना एवं नक्सीमल गाँव के निकट गुमानी नदी के किनारे हुए कटाव का निरीक्षण किया। दरअसल कुछ दिन पूर्व आए याश चक्रवात तूफान की वजह से भारी बारिश के कारण गुमानी नदी के उफान से नदी में कटाव हुआ था, जिसकी वजह से गुमानी नदी का पानी पुरे क्षेत्र में फैल गया था और इससे कई लोग प्रभावित हुए थे। इस तूफान के कारण घरों तथा फसलो को भी क्षति पहुँची थी। इन समस्याओं के निदान हेतु ग्रामीण विकास मंत्री ने जिले के उपायुक्त के साथ स्थल भ्रमण किया इस दौरान उक्त इलाके के प्रभावित किसानों एवं ग्रामीणों से बातचीत की। उपायुक्त ने कहा कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ तटबंध बनाने हेतु आवश्यक आकलन किया जा रहा है।आकलन के पश्चात सरकार को इस्टिमेट दिया जाएगा और कार्य प्रारंभ कर गुमानी नदी के छोर पर तटबंध बनाया जाएगा, जिससे नदी का कटाव रुकेगा और गुमानी नदी का पानी गांव में प्रवेश नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलों को क्षति पहुंची है या बाढ़ के कारण जिनके घरों को नुकसान हुआ है, उनका आकलन कर सरकार को भेज दिया गया है एवं जल्द ही ऐसे सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजे की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू आदि उपस्थित थे।











131.jpg)
