चतरा। भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव का पर्व रामनवमी जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हाे गई। नवमी की पूरी रात सड़कों पर रामभक्तों का रेला लगा रहा। रविवार की शाम से शुरू हुई रामनवमी जुलूस सोमवार की दोपहर बाद संपन्न हुआ। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी भगवान श्रीराम की आराधना में लोग डूबे रहे। कई गांवों में विजयादशमी के अवसर पर सोमवार की शाम भी जुलूस निकाला गया।
27 क्लबों ने निकाली झांकी, आकर्षण का केंद्र बना काली मंदिर की झांकी
रामनवमी के अवसर पर शहर में 27 क्लबों ने झांकी निकाली थी। झांकियों में कई मठ-मंदिरों का स्वरूप उतारा गया था। काली मंदिर क्लब की झांकी में भगवान श्रीकृष्ण रथ खिलते दिखाई पड़े। काली मंदिर पूजा समिति अव्वल मोहल्ला की झांकी आकर्षण का केंद्र बना। नटराज क्लब की झांकी में विशाल शेर पर भव्य रामजी को स्थापित किया गया था। शिवशक्ति क्लब बिंड मोहल्ला की झांकी में अंगद रावण प्रसंग की जीवंत प्रस्तुती की गई। वीर योद्धा क्लब की झांकी में भगवान शंकर बड़े से डमरू पर विराजमान किए गए थे। शांति क्लब की झांकी में माता दुर्गा शेर की सवारी करते दिखाए गए। इसी तरह अन्य क्लबों ने भी एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत किया।
लोगों ने दिखाए हैरत अंगेज करतब
जुलूस में शामिल रामभक्तों ने जमकर तलवार भांजे और लाठी धुने। जुलूस जगह-जगह पर रुक-रुक कर आगे बढ़ते रही। इस बीच खिलाड़ियों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। युवाओं के साथ-साथ बुजूर्गों ने भी तलवार व लाठियां भांजी। पूजा समिति के सदस्यों ने केशरी चौक के पास जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए पंडाल के समीप विशेष तौर पर कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान क्लबों के द्वारा बनाए गए झांकी व तासा पार्टी का भी प्रदर्शन किया गया।
सुरक्षा का था पुख्ता प्रबंध, डीसी और एसपी ने संभाला था मोर्चा
रामनवमी जुलूस काे लेकर शहर में सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया था। डीसी रमेश घोलप और एसपी विकास कुमार पांडेय स्वयं मोर्चा संभाल रखा था। डीसी व एसपी रात भर केसरी चौक पर बनाए गए जिला प्रशासन के पंडाल से स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा। इसके अलावा एसडीपीओ संदीप सुमन, एसडीओ जहूर आलम, सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार रातभर शहर में गस्त करते रहे। शहर के सभी चौक-चौराहों एवं मोहल्लों में पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। इन सभी जगहाें पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस के जवान पूरी रात डटे रहे। जिले के उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने भी रामनवमी जुलूस का जायजा लिया। सभी पदाधिकारी विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
कई संस्थानों ने लगाया स्टॉल
रामनवमी जुलूस को लेकर शहर में कई स्टॉल लगाए गए थे। जिला प्रशासन के स्टॉल के अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रामनवमी पूजा महासमिति, हिंदू वीर संघ व भाजपा नगर इकाई ने स्टॉल लगाया था। इन स्टाॅलों में शरबत , चना और गुड़ का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इन स्टॉलों पर उपचार की भी व्यवस्था की गई थी। अन्य स्टॉलों पर भी फस्ट एड की व्यवस्था की गई थी।
डीजे की धुन पर खूब थिरके राम भक्त











131.jpg)
