logo

धान अधिप्राप्ति केंद्र का हुआ उद्घाटन


चतरा। जिले के विभिन्न प्रखंडों में पैक्स और लैंपस के माध्यम से धान अधिप्राप्ति केंद्र खोले जा रहे हैं। शुक्रवार को पत्थलगडा प्रखंड के नावाडीह पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। बीडीओ कलिंदर साहू, प्रमुख मनीषा कुमारी की उपस्थिति में ग्राम चौथा में धान अधिप्राप्ति केंद्र खुला। केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस मौके पर कई किसानों के धान क्रय किए गए। इस मौके पर नावाडीह पैक्स अध्यक्ष दिनेश्वर दांगी ने बताया कि झारखंड सरकार के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2300 निर्धारित किए गए हैं। साथ ही सरकार के द्वारा प्रति क्विंटल ₹100 बोनस भी दिया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में जिप सदस्य रामा भगत, भाजपा नेता दिनेश्वर भुईंया, बरवाडीह मुखिया महेश दांगी, नावाडीह के पूर्व मुखिया मेघन दांगी, 20 सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष जितेंद्र दांगी, आदित्य राणा सहित अन्य उपस्थित थे।

Subscribe Now