Rashtriya Sagar

उपायुक्त ने कृषि जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


उपायुक्त ने कृषि जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गोड्डा, संवाददाता : स्थानीय कृषि कार्यालय में  आज भोर सिंह यादव एवं उप विकास आयुक्त अंजली यादव ने कृषि जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बताया गया कि सरकार द्वारा सभी किसानों को अनुदानित दर पर विभिन्न प्रकार के फसलों का बीज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। जिससे जिले भर के किसानों को अनुदानित दर पर बीज मुहैया हो सके इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि बीज की खरीदारी करने हेतु किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज  जिले में किसानों को बीज के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से  कृषि जागरूकता रथ को रवाना किया l   उन्होंने कहा कि खरीफ मौसम में किसानों को मिलने वाली बीज सामग्रियों की सुविधाओं से संबंधित जानकारी कृषि जागरूकता रथ के द्वारा दी जाएगी साथ ही किसानों को सरकार की कृषि आधारित योजना की भी जानकारी दी जाएगी। मौके पर उपायुक्त ने उप परियोजना निदेशक आत्मा को लैम्पस के माध्यम से मिलने वाली बीज विनिमय की योजना से ससमय किसानों को आच्छादित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण की स्थिति में भी राज्य सरकार का यह प्रयास है कि किसानों को अनुदानित दर पर ससमय बीज उपलब्ध हो सके। मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह एवं रमेश कुमार सिन्हा जिला कृषि पदाधिकारी  सिन्हा उपस्थित थे श्री कृषि पदाधिकारी सिन्हा ने बताया कि कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभागझारखंड सरकार द्वारा खरीफ 2021 में बीज विनिमय एवं वितरण कार्यक्रम एवं बीजोत्पादन योजना अंतर्गत गोड्डा जिले के विभिन्न लैम्प्स एवं पैक्स में  फसलों के बीज उपलब्ध है किसानों से ससमय  कृषि बीज  लेने की जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण की स्थिति में राज्य सरकार का यह प्रयास है कि किसानों को 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर ससमय बीज उपलब्ध हो जाए ताकि किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े lउन्होंने इस मौके पर किसानों से  खरीफ मौसम में खेती के लिए विभिन्न प्रखंडों के अपने नजदीकी लैम्प्स एवं पैक्स से बीज प्राप्त अपील की ।

Subscribe Now