सीएम चंपाई सोरेन ने झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत का किया दावा
रांची: चार दिवसीय दौरे पर सरायकेला पहुंचे सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। सरायकेला पहुंचने के बाद चंपाई सोरेन सबसे पहले गम्हरिया के पिंडराबेड़ा में ग्रामीण से मिले। इसके बाद में एक होटल गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बूथ कमेटी की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं से चुनाव तैयारी की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं को कई टिप्स भी दिए। आपको बता दें कि गम्हरिया प्रखंड में तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री रविवार को सरायकेला मुख्यालय में बूथ स्तरीय संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. वहीं 16 अप्रैल को जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और भ्रमण करेंगे।











131.jpg)
