BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री साय आज दिव्यांगजनों के बीच करेंगे सहायक उपकरणों का वितरण

मुख्यमंत्री साय आज दिव्यांगजनों के बीच करेंगे सहायक उपकरणों का वितरण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार को राजधानी रायपुर में आयोजित ‘पोषक सहारा–दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम वर्ष 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग हितग्राहियों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित करेंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में हितग्राहियों की उपस्थिति रहेगी।

Subscribe Now