Rashtriya Sagar

कोडरमा में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन; पाकिस्तानियों को देश से बाहर करो : डॉ नीरा यादव


कोडरमा में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन; पाकिस्तानियों को देश से बाहर करो : डॉ नीरा यादव

कोडरमा। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बजरंग बली मंदिर चौक से कोडरमा समाहरणालय तक रैली निकाली। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक नीरा यादव थीं। जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने की।

जुलूस में पाकिस्तान हाय हाय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, झारखंड सरकार हाय हाय झारखंड सरकार अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देना बंद करो, पाकिस्तानियों को बाहर करो सहित अन्य नारे लगा रहे थे। इसके बाद जुलूस कोडरमा समाहरणालय उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन सौंपा।

माैके पर विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि पहलगाम में निर्दोषों की निर्मम हत्या के विरोध में भारत सरकार ने पाकिस्तानियों को विदेशी अधिनियम के 1946 के तहत पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने का आदेश दिया था। लेकिन झारखंड सरकार इस पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा राज्य सरकार अवैध घुसपैठियों की शरणगाह बनी हुई है। आज पूरा देश पाकिस्तान के कृत्य से गुस्से में है। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, नीतीश चन्द्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, देवनारायण मोदी, जिला महामंत्री विजय यादव, शिवेंद्र नारायण, जिला मंत्री दिनेश सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, सुभाष मोदी सहित अन्य शामिल थे।

Subscribe Now