रांची। भारतीय रेलवे सुरक्षा बल के 201 जवानों को उनके उत्कृष्ट सेवा और साहसिक कार्यों के लिए रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक की ओर से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन जवानों को प्रदान किया गया है, जिन्होंने रेलवे परिसरों में अपराधों की रोकथाम, यात्री सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में असाधारण प्रदर्शन किया।
उत्कृष्ट सेवा के लिए डीजी ईनसाइनिया
रेलवे परिसरों में अपराधों की रोकथाम और यात्री सुरक्षा में असाधारण योगदान के लिये पुरस्कार प्राप्त करने वालों में आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह, निरीक्षक लाल बहादुर, सहायक उपनिरीक्षक शक्ति सिंह और महिला प्रधान आरक्षी कल्पना कुमारी के नाम भी शामिल हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य आरपीएफ के जवानों की मेहनत और समर्पण को मान्यता देना है, जो भारतीय रेलवे की सुरक्षा और यात्रियों की भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।
रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक ने इन जवानों की बहादुरी और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान रेलवे सुरक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। यह पुरस्कार समारोह भारतीय रेलवे की सुरक्षा में आरपीएफ के महत्वपूर्ण योगदान को उजागर करता है और अन्य जवानों को भी प्रेरित करता है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को और भी बेहतर तरीके से निभाएं। इन जवानों की बहादुरी और समर्पण भारतीय रेलवे की सुरक्षा को और मजबूत बनाएंगे और यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेंगे।
रांची रेल मंडल मे चार अफसरों तथा जवानों को मिला डीजी इंसाइनिया अवॉर्ड
May 10 2025 3:44PM
2 मिनट का रीड
523374
26





