Rashtriya Sagar

ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर


ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत लोकाई तालाब के समीप गुरुवार सुबह ऑटो और पिकअप की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तिलैया नरेशनगर से नौ लोग सवार होकर डोमचांच की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में लोकाई तालाब के समीप विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें ऑटो पर सवार चालक सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद कोडरमा थाना पेट्रोलिंग पुलिस के द्वारा घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला और एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नरेशनगर निवासी मुकेश कुमार( 35)और चंदा देवी( 37) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान नरेशनगर झुमरी तिलैया निवासी शिला देवी (28), मीना देवी (35), मन्नू कुमार भुइयां (32), मूंदकी देवी (36), अनीता देवी (35), सुगनी देवी (30) और गुड़ी देवी (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि सभी घायलों का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा है।

Subscribe Now