कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के अलीपुर स्थित जिला परिषद कार्यालय में आग लगने से हर काम मच गया। बुधवार सुबह 9:45 बजे अलीपुर अदालत के निकट दक्षिण 24 परगना जिला परिषद के बहुमंजिला कार्यालय भवन से काला धुआं निकलता देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कम से कम 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
प्राथमिक रूप से माना जा रहा है कि वातानुकूलन (एसी) प्रणाली में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग की शुरुआत भवन की चौथी मंजिल से हुई और देखते ही देखते पांचवीं तथा छठी मंजिल तक फैल गई। कार्यदिवस होने के कारण कर्मचारी कार्यालय पहुंचने लगे थे। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग लगी और तेजी से तीसरी मंजिल तक फैल गई, जिससे वहां स्थित कई विभागों के कार्यालय प्रभावित हुए। पूरे भवन में धुआं भर जाने से अंदर काम कर रहे कर्मचारी घबरा गए। स्थिति और गंभीर होने से पहले ही दमकल विभाग ने आग पर नियंत्रण पा लिया।”
अलीपुर जिला परिषद कार्यालय में आग लगने से दहशत
Jun 10 2026 9:40AM
2 मिनट का रीड
0
0





