सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह मंत्री बनने के बाद पहली बार रविवार को उत्तर बंगाल पहुंचे। वे उत्तरकन्या में बंद पड़े चाय बागानों और श्रमिकों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में शामिल होने के लिए वे बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचे, जहां उनके साथ श्रम राज्य मंत्री भी मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार, बैठक में दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों के सांसद एवं विधायक भी भाग लेंगे।
अर्जुन सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों की औद्योगिक नीतियों के कारण राज्य का उद्योग गंभीर संकट में पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल विकास की दौड़ में कई दशक पीछे चला गया है। उन्होंने दावा किया कि नई औद्योगिक नीति का उद्देश्य राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकना और स्थानीय स्तर पर अवसर बढ़ाना है।
मंत्री ने बंद चाय बागानों की स्थिति और अन्य श्रमिक समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में "सिंडिकेट राज" समाप्त किया जाएगा।
उत्तर बंगाल के दौरे पर श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह, बंद चाय बागानों पर होगी अहम बैठक
Jul 12 2026 10:43AM
2 मिनट का रीड
0
0





