कोलकाता। कालीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के सामने विधायक कुणाल घोष पर अंडा फेंकने की घटना में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह कालीघाट थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रबी कोयाल और चंदन कोयाल के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास के सामने विधायक कुणाल घोष को निशाना बनाकर अंडा फेंका गया था। घटना के बाद उसी रात कुणाल घोष ने कालीघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद कुणाल घोष ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि जब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले हुए थे, तब उन्होंने भी उसका विरोध किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि इस प्रकार की अंडा फेंकने की घटना से वह भयभीत नहीं हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
कुणाल घोष पर अंडा फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार
Jun 16 2026 10:51AM
1 मिनट का रीड
0
0





