logo

संत रविदास के उपदेश आज भी समाज का मार्गदर्शन करते हैं : केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर संत रविदास की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उप मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि संत ​रविदास के समता, करुणा और मानवता के उपदेश आज भी समाज को समानता और नैतिक उत्थान की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन के महानायक, सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया। संत रविदास ने लिखा है कि ऐसा चाहूँ राज मैं, जहां मिलै सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसै, रविदास रहै प्रसन्न॥

Subscribe Now