इंडो-नेपाल सीमा पर छह किलो गांजा के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

इंडो-नेपाल सीमा पर छह किलो गांजा के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
बहराइच : उत्तर प्रदेश की इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर के बहराइच जिले की सीमावर्ती थाना रुपईडीहा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) व रुपईडीहा थाना पुलिस की सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 6 किलो 113 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

रुपईडीहा थानाध्यक्ष रमेश रावत, उपनिरीक्षक जितेश कुमार सिंह,आरक्षी आशीष रॉय, अभिषेक सिंह, रविंद्र यादव, सोविन्द्र यादव व विकास प्रजापति एवं एसएसबी के एएसआई जीडी उपेन्द्र सिंह पुनीर, सीटी जीडी ऋतुराज सिंह, तेनपाल सिंह व नितेश कुमार के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान शिवपुर मोहरनिया तिराहे से एक संदिग्ध जाते हुए संयुक्त दल को दिखा। पुलिस ने पीछा कर संदिग्ध व्यक्ति को रोका और तलाशी ली। उसके पास से 6 किलो 113 ग्राम नाजायज गांजा व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

आदर्श थाना प्रभारी रुपईडीहा रमेश रावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान केवलपुर नईबस्ती रुपईडीहा निवासी दिनेश कुमार दीक्षित के रूप में की गई है। बरामद गांजा व मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 132/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

Subscribe Now