रेल मंत्रालय द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत दिए गए आंकड़ों से पूर्व और वर्तमान रेल मंत्रियों द्वारा चार्टर्ड विमानों के इस्तेमाल और उस पर हुए खर्च का विस्तृत ब्योरा सामने आया है:
अभी हाल ही में मिली आरटीआई रिपोर्ट की जानकारी में पता चला है कि वर्ष 2007 से अब तक जितने भी रेल मंत्री बने है उन मंत्रियों द्वारा की गई चार्टर्ड प्लेन की लगभग 33 उड़ानों पर सरकार या कहें कि भारतीय जनता का अबतक लगभग 8.90 करोड़ रुपये खर्च हुआ है। इन सबमें सबसे ज्यादा बार यानि कि 12 बार सिर्फ राजद सुप्रीमो और रेल मंत्री रह चुके लालू प्रसाद यादव ने चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमाल किया। यह टोटल उड़ानों का एक तिहाई से ज्यादा है। हालांकि ऐसा नहीं है कि भारतीय जनता का सबसे ज्यादा पैसा सिर्फ लालू प्रसाद यादव की चार्टर्ड प्लेन यात्राओं पर खर्च हुआ है। आरटीआई की रिपोर्ट ये भी बताती है कि हवाई यात्राओं में पैसा खर्च करने में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने तो लालू प्रसाद को भी पीछे छोड़ दिया है।
बता दें रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने चार्टर्ड प्लेन से भले ही मात्रा 4 बार उड़ान भरे हो लेकिन यह सबसे ज्यादा महंगा साबित हुआ क्योंकि इस यात्रा में 13 दिन लगे और बिल आया 3.01 करोड़ रुपये। वहीं मोदी सरकार में वर्तमान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बात करें तो उन्होंने सिर्फ एक बार चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमाल किया है। वो भी वर्ष 2023 में बालासोर ट्रेन हादसे के समय इससे उन्होंने उड़ान भरी, जिसकी लागत 25 लाख रुपये आई थी। ये उड़ानें ज्यादातर संकट के समय ली गईं। जैसे बाढ़, ट्रेन हादसे या सरकारी कार्यक्रमों में जाने के लिए मंत्रियों ने चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमाल किया। अश्विनी वैष्णव 2023 में ओडिशा के दर्दनाक बालासोर रेल हादसे के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए भुवनेश्वर की यात्रा। आंकड़े बताते हैं कि 2008 में बिहार की बाढ़ के दौरान लालू यादव कई बार इस प्लेन से बिहार गए. केएच मुनियप्पा 2011 में हावड़ा-कालका मेल हादसे के बाद कानपुर पहुंचे। अश्विनी वैष्णव बालासोर गए. जबकि मनोज सिन्हा 2016 में एक और हादसे के बाद कानपुर गए।
बता दें कि पहले ये प्लेन मंत्रियों के लिए भारतीय वायुसेना से लिए जाते थे। लेकिन पीयूष गोयल के समय से आईआरसीटीसी के जरिए ही इन चार्टर्ड प्लेन की बुकिंग होने लगी। रेल मंत्रालय द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत दिए गए आंकड़ों से पूर्व और वर्तमान रेल मंत्रियों द्वारा चार्टर्ड विमानों के इस्तेमाल और उस पर हुए खर्च का विस्तृत ब्योरा सामने आया है।





