BREAKING NEWS

देश के सबसे बड़े IPO की तारीख फाइनल! Jio का IPO 21 को खुलेगा, पैसा डबल?

देश के सबसे बड़े IPO की तारीख फाइनल! Jio का IPO 21 को खुलेगा, पैसा डबल?
देश के सबसे बड़े IPO का इंतजार खत्म होने वाला है। मुकेश अंबानी की कंपनी Jio Platforms का IPO इसी महीने लाने की तैयारी है। बाजार में हलचल तेज है और निवेशक इस मेगा इश्यू के लिए पैसे तैयार रखे हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Jio Platforms का IPO 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 के बीच खुल सकता है। एंकर निवेशकों के लिए इश्यू 19 अक्टूबर को ओपन होगा। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो इसकी लिस्टिंग 28 अक्टूबर 2026 को BSE और NSE पर होगी। पहले कंपनी इसे दिवाली के आसपास लाने का सोच रही थी, लेकिन अब नवरात्रि में ही धमाका करने की तैयारी है। हालांकि कंपनी ने अभी फाइनल डेट्स का ऐलान नहीं किया है, तारीखें मार्केट कंडीशन पर थोड़ी आगे-पीछे हो सकती हैं।


ये भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO होगा। इसका साइज करीब 37,700 से 37,800 करोड़ रुपये (लगभग 4 अरब डॉलर) बताया जा रहा है। इसने Hyundai Motor India के 27,858 करोड़ वाले IPO को भी पीछे छोड़ देगा। कंपनी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। ये पूरा का पूरा Fresh Issue होगा, यानी पैसा सीधे कंपनी के पास जाएगा, किसी मौजूदा निवेशक की हिस्सेदारी बिक्री नहीं होगी। रिटेल निवेशकों के लिए 35% हिस्सा रिजर्व रखा गया है। DRHP के मुताबिक IPO से मिलने वाले पैसों में से करीब 27,500 करोड़ रुपये Reliance Jio Infocomm का कर्ज चुकाने में इस्तेमाल होंगे। बाकी पैसा 5G नेटवर्क विस्तार, Fixed Broadband, AI, Cloud Services और Enterprise Digital Solutions में लगाया जाएगा।


SEBI ने 28 अगस्त 2026 को ही Jio IPO को हरी झंडी दे दी थी। कंपनी की वैल्यूएशन करीब 137 बिलियन डॉलर (11 लाख करोड़ से ज्यादा) आंकी जा रही है। Jefferies ने इसे 180 बिलियन डॉलर तक बताया है। इससे पहले कंपनी ने ग्लोबल रोड शो भी पूरा कर लिया है। आकाश अंबानी और ईशा अंबानी ने अमेरिका, लंदन, सिंगापुर, हांगकांग और दुबई में बड़े संस्थागत निवेशकों से मुलाकात की है। इसे प्रोजेक्ट जुपिटर नाम दिया गया था जो अक्टूबर 2025 में शुरू हुआ था। ग्रे मार्केट में इसका GMP अभी 93 रुपये के आसपास चल रहा है, जो लिस्टिंग पर तगड़े मुनाफे का संकेत है। प्राइस बैंड 1048 से 1457 रुपये के बीच रहने का अनुमान है।


मुकेश अंबानी ने खुद RIL की 48वीं AGM में कहा था कि Jio 2026 की पहली छमाही में लिस्ट होगा और आज Jio के 50.6 करोड़ से ज्यादा मोबाइल ग्राहक हैं, मार्केट शेयर 39% है। ये सिर्फ टेलीकॉम कंपनी नहीं, बल्कि AI Everywhere for Everyone के विजन पर काम कर रही है। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि ये IPO बाजार में लिक्विडिटी की सुनामी लाए। 

Subscribe Now