BREAKING NEWS

निर्माणाधीन भवन से गिरा मजदूर, हादसे में मौत

निर्माणाधीन भवन से गिरा मजदूर, हादसे में मौत

जोधपुर। शहर के बेरू क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन पर कार्य करते एक श्रमिक अडान से नीचे गिर गया। अस्पताल ले जाने के बाद उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। घटना में मृतक के भाई की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि कालीबेरी सूरसागर निवासी विक्रम सांखला पुत्र नरसिंह की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 48 वर्षीय पृथ्वीसिंह सांखला बेरू स्थित शिव सारणों की ढाणी में निर्माणाधीन भवन पर कार्य करते समय अडान से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल उसके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई।

Subscribe Now