BREAKING NEWS

logo

पंजाब में आम आदमी पार्टी को दोहरा झटका, एक सांसद और एक विधायक भाजपा में शामिल



नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को दोहरा झटका दिया है। आप के जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर पश्चिमी से विधायक शीतल अंगुराल बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। दोनों नेताओं ने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इन दोनों को भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और पंजाब प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हर क्षेत्र से जुड़े लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं और परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल का मैं स्वागत करता हूं।"

भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली से काफी प्रभावित हुए हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले शीतल अंगुराल ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी को बेनकाब करने का समय आ गया है। आप ने पंजाब के लोगों से झूठ बोला है। मैं जल्द ही सबूत लाऊंगा।

सुशील कुमार रिंकू जालंधर से आप के 2023 से सांसद हैं और पिछले एक साल से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके पहले वे 2017 में कांग्रेस से सांसद थे। 2022 में रिंकू कुमार काे शीतल अंगुराल ने हराया था। फिलहाल, शीतल अंगुराल जालंधर पश्चिमी से आप के विधायक हैं।

Subscribe Now