BREAKING NEWS

logo

रांची में बर्ड फ्लू: दो पशु चिकित्सक समेत पांच कर्मचारियों को किया गया क्वारंटाइन


रांची में बर्ड फ्लू: दो पशु चिकित्सक समेत पांच कर्मचारियों को किया गया  क्वारंटाइन
रांची: राजधानी रांची के होटवार स्थित पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू  फैला हुआ है। प्रशासन  की ओर से पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज किया गया है। रांची के पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि रिम्स की टीम द्वारा कुक्कुट प्रक्षेत्र में सेवा दे रहे दो वेटनरी चिकित्सक डॉ धनंजय कुमार सिन्हा और डॉ ललन कुमार बैद्य के साथ कर्मचारी आशीष कुमार सूरज गाड़ी, संजय नायक, बुधवा कच्छप और अशोक प्रसाद सिंह का एहतियात के तौर पर सैम्पल लेकर जांच के लिए दिया गया है। डॉ अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में ही क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। जिन वेटनरी डॉक्टरों और कर्मचारियों सैंपल बर्ड फ्लू इंफेक्शन जांच के लिए लिया गया है, उनकी रिपोर्ट आने तक ये सभी क्वारंटाइन रहेंगे। 
आपको बता दें कि बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम रांची आयी थी।  टीम ने बर्ड फ्लू के नमूने एकत्रित किए हैं।  जिसकी जांच की जायेगी। वहीं संक्रमण शहर के दूसरे इलाकों में ना फैले इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से जरुरी इंतजाम किए जा रहे हैं। 
दिल्ली से आयी केंद्रीय जांच टीम के प्रमुख डॉ रजनीश गुप्ता ने कहा कि  होटवार के एक किमी के इलाके में अंडे, मुर्गी और बत्तख की बिक्री पर रोक लगा दिया गया है।  यह रोक तब तक जारी रहेगा, जब तक कि स्पष्ट नहीं हो जाता कि बर्ड फ्लू के वायरस खत्म हो गए हैं।

Subscribe Now