BREAKING NEWS

logo

लोस चुनाव : डॉक्टर बोले, स्याही का निशान दिखाने पर मिलेगी फीस में छूट



 
मेरठ। लोकतंत्र के महापर्व पर 26 अप्रैल को मतदान प्रतिशन बढ़ाने के लिए भारत चुनाव आयोग तमाम प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी आगे आ रहे हैं। मेरठ में डॉक्टरों ने मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाने वालों को फीस में छूट देने का निर्णय लिया है।

लोकसभा चुनाव में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के डॉक्टर लगातार अभियान चला रहे हैं। डॉक्टरों ने मरीजों के दवा के पर्चे पर मतदाता जागरूकता की मुहर लगा रहे हैं। इससे भी आगे बढ़ते हुए डॉक्टरों ने मतदान के बाद अंगुली पर स्याही का निशान दिखाने पर फीस में विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही 26 अप्रेल को अपने आवास से बूथ पर पड़ने वाले घरों की घंटी बजाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के अनुसार, मेरठ में आईएमए के लगभग 1400 चिकित्सक है। इन डॉक्टरों के पास प्रतिदिन लगभग 10 हजार मरीज और तीमारदार आते हैं। डॉक्टरों कई दिन से लगातार मरीजों और उनके तीमारदारों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जेवी चिकारा के अनुसार, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रभावशाली लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए। डॉक्टर अपनी भूमिका को समझ कर इसमें सहयोग कर रहे हैं और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। डॉ. राजकुमार बजाज भी लगातार लोगों को मतदान करने की अपील करते हुए जागरूक कर रहे हैं।

Subscribe Now