logo

रोहतक में कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में भिड़े कार्यकर्ता,पुलिस ने संभाला


कैंपस के भूमि पूजन समारोह में हुआ विवाद, पुलिस ने किया बीच-बचाव

रोहतक। गांव पहरावर में गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैंपस के भूमि पूजन समारोह अखाड़े में तब्दील हो गया। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा की मौजूदगी में ही कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर मौजूद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, बाद में मंत्री ने मामले का शांत किया और इसके बाद ही कार्यक्रम पूर्ण हुआ।

रविवार को गांव पहरावर में गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैंपस के भूमि पूजन समारोह शुरु हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने की, जब कैबिनेट मंत्री मंच पर बोलने लगे तो इसी बीच दो कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरु हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मंत्री ने बीच-बचाव करना पड़ा और पुलिस को भी बीच में आना पड़ा।

सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि देश की बडी शिक्षण संस्थाओं में से एक गौड ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा की शिक्षण संस्थाएं हमारी युवा पीढी को अंतरराष्ट्रीय फलक पर लेकर जाएगी, ताकि होनहार युवा भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि पहरावर धाम में स्थापित होने वाले कैंपस के शिक्षण संस्थान नवाचार और आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई शिक्षा नीति को तेजी से लागू किया जा रहा है, ताकि युवाओं को स्वरोजगार के साथ-साथ आत्मनिर्भर और देश को दिशा बनाने के अनुकूल तैयार किया जा सके।

Subscribe Now